फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: कंडाघाट में पुलिस की पाठशाला, विद्यार्थियों को बताए ट्रैफिक नियम और पॉक्सो एक्ट

दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी सोलन राजेंद्र भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यशैली, यातायात नियमों, पॉक्सो एक्ट और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डीएसपी राजेंद्र भारद्वाज ने विद्यार्थियों को बताया कि यातायात नियमों का पालन करना सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी है। उन्होंने पॉक्सो एक्ट और नशे से जुड़े विषयों पर भी बच्चों को जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों को लेकर कई सवाल पूछे, जिनका उन्हें जवाब दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य राम शर्मा सहित स्कूल का अध्यापक वर्ग भी उपस्थित रहा। पुलिस की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें