फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: धर्मपुर में आठ पंचायतों के 56 वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Ankesh Dogra Updated Fri, 04 Sep 2026 03:04 PM IST

विकास खंड धर्मपुर में 26 पंचायतों के वार्ड सदस्यों के लिए आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण शिविर के पहले चरण का समापन हो गया। पहले चरण में शामिल आठ पंचायतों के 56 वार्ड सदस्यों को चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ धर्मपुर धनीराम पंवर और पंचायत निरीक्षक राजेंद्र वर्मा ने वार्ड सदस्यों को पंचायतों में पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान पंचायती राज नियमों और पंचायत के कामकाज की विस्तृत जानकारी दी। समापन अवसर पर 19 पॉइंट के नाइन थीम पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रातःकालीन सत्र में पहले चरण के दौरान कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। दूसरे चरण में विकास खंड कर्मचारी रिंकू ने बताया कि प्रत्येक पंचायत को अपनी थीम आधारित ग्राम पंचायत के रूप में विकास कार्य करवाने होंगे। इसके तहत पंचायतों को अपनी पसंद की किसी एक थीम आधारित योजना पर काम करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना होगा। प्रशिक्षण में पंचायतों में भुखमरी समाप्त करने के लिए लक्ष्य तय करने और प्रत्येक परिवार को दो समय का भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने की जानकारी दी गई। वहीं, पंचायत क्षेत्र में उद्योग स्थापित कर युवाओं और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा जलवायु परिवर्तन, पानी में जीवन, भूमि पर जीवन, शक्ति और न्याय के लिए संस्थान जैसे विषयों पर भी जानकारी दी गई। इन सभी विषयों को डिजिटल बोर्ड के माध्यम से समझाया गया। सायंकालीन सत्र में वार्ड सदस्यों को सूचना का अधिकार, सर्विस गारंटी एक्ट और ई-ग्राम स्वराज की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दोनों सत्र पूरे होने के बाद सभी वार्ड सदस्यों को उनके मोबाइल फोन पर ई-प्रमाण पत्र भेजे जाएंगे। वार्ड सदस्य मोबाइल पर प्राप्त प्रमाण पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें