फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: बीबीएन पूर्व सैनिक लीग ने तीन नए सदस्यों का किया स्वागत, मासिक बैठक में हुई कार्यों की समीक्षा

बीबीएन पूर्व सैनिक लीग की मासिक बैठक शुक्रवार को शिव लाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में लीग की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की गई और अब तक की गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस दौरान भवन की दूसरी मंजिल पर चल रहे चुनाई और प्लास्टर के कार्य सहित अन्य विकास कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक के बाद तीन नए सेवानिवृत्त सैनिकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान तीनों पूर्व सैनिकों का स्वागत किया गया और उन्हें लीग की सदस्यता प्रदान की गई। कार्यक्रम में उनके परिजन भी शामिल हुए। बैठक में सैनिक कल्याण विभाग सोलन के वेलफेयर ऑर्गेनाइजर भी उपस्थित रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक जानकारी एवं सहयोग प्रदान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें