फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: बच्चों के बीच शिक्षक बने विधायक अजय सोलंकी, परखी शिक्षा की गुणवत्ता

नाहन(सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया और विद्यालय में दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता परखी। विधायक को अपने बीच पाकर बच्चे उत्साहित नजर आए। उन्होंने बच्चों के साथ शिक्षक की भूमिका में संवाद करते हुए विभिन्न सवाल पूछे, जिनका विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया। विधायक ने सुबह की प्रार्थना सभा में भी भाग लिया और विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। विद्यालय निरीक्षण के दौरान विधायक ने निपुण कॉर्नर, एक्टिविटी कॉर्नर, डिजिटल क्लासरूम और दीवारों पर तैयार किए गए शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षिका सृष्टि शर्मा की ओर से विद्यार्थियों को दी जा रही व्यावसायिक शिक्षा और बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों की भी सराहना की। विद्यार्थियों से किए सवाल-जवाब में उनके प्रदर्शन से विधायक प्रसन्न नजर आए। विधायक ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या में लगातार कमी आना चिंता का विषय है। ऐसे में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यालय में बेहतर कार्य कर रहे शिक्षकों की भी प्रशंसा की। विद्यालय के दोनों शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर विधायक ने उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें