फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: नाहन में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया

सिरमाैर जिला मुख्यालय नाहन में बुराई पर अच्छाई की जीत हुई। जिला मुख्यालय नाहन में नगर परिषद की तरफ से दशहरा पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 40 फीट ऊंचे रावण, 35 फीट ऊंचे कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों को विधायक अजय सोलंकी, पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल और सांसद सुरेश कश्यप ने आग के हवाले किया। इसके अलावा लंका को भी आग के हवाले किया गया। चौगान में सैकड़ों लोग उमड़े। हिंदू, मुस्लिम और सिख समुदाय के लोगों ने उत्सव में भाग लेकर अखंड भारत की धार्मिक एकता का भी संदेश दिया। इस अवसर पर हुई आतिशबाजी से आसमान सतरंगी हो गया। इस दौरान नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष उपमा धीमान समेत पार्षद व अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें