ददाहू। स्वच्छ भारत मिशन के तहत एकल अभियान आंचल श्री रेणुकाजी की ओर से रेणुकाजी में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें अभियान से जुड़ी महिलाओं ने ददाहू से रेणुकाजी तीर्थ तक करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों, गलियों और रास्तों में फैले कूड़े-कचरे को एकत्रित किया गया। महिलाओं ने मेले में पहुंचे लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और नारों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। आंचल प्रमुख संदीप शर्मा ने बताया कि रैली दिनेश कुमार, रमेश, रक्षा देवी, प्रोमिला, किशन सिंह और रणदीप सहित एकल अभियान के आचार्य मौजूद रहे।