फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: रेणुकाजी तीर्थ में महिलाओं के लिए 8.32 लाख का नया स्नान घाट तैयार

रेणुकाजी तीर्थ में महिला श्रद्धालुओं को अब स्नान के लिए बेहतर और सुरक्षित सुविधा मिलेगी। रेणुका विकास बोर्ड ने 8.32 लाख रुपये की लागत से महिला स्नान घाट का जीर्णोद्धार कर इसे नए स्वरूप में तैयार किया है। शनिवार को रेणुका विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार ने महिला स्नान घाट का लोकार्पण किया। विनय कुमार ने कहा कि महिला श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्नान घाट का जीर्णोद्धार करवाया गया है। नए स्वरूप में तैयार घाट से महिलाओं को स्नान के दौरान सुविधा मिलेगी और उन्हें असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण में महिला स्नान घाट का जीर्णोद्धार करवाया गया है। अब जल्द ही पुरुष स्नान घाट का भी जीर्णोद्धार करवाकर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर बोर्ड की उपाध्यक्ष एवं उपायुक्त प्रियंका वर्मा, एडीएम एकता काफ्टा, बोर्ड के सदस्य सचिव एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, बोर्ड के सीईओ भरत सिंह ठाकुर, मित्र सिंह तोमर, रविंद्र गुप्ता, इंद्र प्रकाश गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बोर्ड के सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें