फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: सांसद सुरेश कश्यप बोले- विकसित राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका

विकसित राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भागीदारी अहम है। देश की 65 प्रतिशत से अधिक आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। ऐसे में युवाओं को नशे से दूर रखकर राष्ट्र निर्माण से जोड़ना जरूरी है। यह बात शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने नाहन में माय युवा भारत सिरमौर की ओर से आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कही। सांसद ने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि देश को 31 दिसंबर 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसे हासिल करने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद सुरेश कश्यप ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने एसआईआर का विरोध किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण आवश्यक है। कश्यप ने दावा किया कि वर्ष 1952 से 2004 तक भी एसआईआर की प्रक्रिया होती रही है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर जारी गतिरोध पर भी सवाल उठाए। सांसद ने बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या लोगों की मौजूदगी का मुद्दा उठाते हुए मतदाता सूचियों की जांच को जरूरी बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें