फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: अंडर-14 खेलकूद में शमशेर स्कूल नाहन और रामा स्कूल का दबदबा

Ankesh Dogra Updated Sun, 06 Sep 2026 12:48 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला में आयोजित नाहन खंड की छात्र और छात्रा वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। छह दिन तक चली प्रतियोगिता में नाहन खंड के विभिन्न स्कूलों के 340 छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें 220 छात्र और 120 छात्रा खिलाड़ी शामिल रहे। प्रतियोगिता का समापन प्रधान चेतना ने किया। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य प्रीति तनवर ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रा वर्ग में रामा स्कूल का जलवा छात्रा वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रामा स्कूल ने पहला और धौण स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी में रामा स्कूल विजेता और बनकला उपविजेता रहा। खो-खो में भी रामा स्कूल ने बाजी मारी, जबकि बनकला स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन में सिरमौर हिल्स पब्लिक स्कूल नाहन विजेता और रामा स्कूल उपविजेता रहा। योग में बिरला स्कूल पहले और बनकला दूसरे स्थान पर रहा। शतरंज में बनकला स्कूल ने पहला और धौण स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। रेसलिंग में बनकला पहले और जमटा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। भाषण प्रतियोगिता में बिरला स्कूल की वैष्णवी प्रथम, सिरमौर हिल्स स्कूल नाहन की आरवी द्वितीय और पीएम श्री स्कूल नाहन की व्योमिनी तृतीय रहीं। एकल गीत में जमटा स्कूल की अनन्या प्रथम, एसवीएन स्कूल नाहन की अर्षिता द्वितीय और बनकला स्कूल की वैष्णवी तृतीय रहीं। ग्रुप सांग में एसवीएन स्कूल नाहन प्रथम, पीएम श्री स्कूल नाहन द्वितीय और बनकला स्कूल तृतीय रहा। फोक डांस में पीएम श्री स्कूल नाहन ने पहला और जमटा स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। वन एक्ट प्ले में धौण स्कूल प्रथम और बोहलियों स्कूल द्वितीय रहा। छात्र वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शमशेर स्कूल नाहन विजेता और रामा स्कूल उपविजेता रहा। कबड्डी में भी शमशेर स्कूल नाहन ने खिताब अपने नाम किया, जबकि पंजाहल स्कूल उपविजेता रहा। खो-खो में पीएम श्री स्कूल नाहन प्रथम और पाइनवुड पब्लिक स्कूल जमटा दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन में धौण स्कूल विजेता और एसवीएन स्कूल नाहन उपविजेता रहा। योग में बिरला स्कूल प्रथम और बनकला स्कूल द्वितीय रहा। रेसलिंग में बनकला स्कूल ने पहला और शमशेर स्कूल नाहन ने दूसरा स्थान हासिल किया। शतरंज में शमशेर स्कूल नाहन विजेता और बनकला स्कूल उपविजेता रहा। भाषण प्रतियोगिता में पाइनवुड स्कूल जमटा के ध्रुव शर्मा प्रथम, बनकला स्कूल के शिवांश तोमर द्वितीय और पीएम श्री स्कूल नाहन के रेहान तृतीय रहे। एकल गीत में एसवीएन स्कूल नाहन के मोलिद प्रथम, पीएम श्री स्कूल नाहन के प्रवेश द्वितीय और बनकला स्कूल के राघव तृतीय रहे। ग्रुप सांग में एसवीएन स्कूल नाहन प्रथम, पीएम श्री स्कूल नाहन द्वितीय और बनकला स्कूल तृतीय रहा। वन एक्ट प्ले में पीएम श्री स्कूल नाहन प्रथम और धौण स्कूल द्वितीय रहा। फोक डांस में पीएम श्री स्कूल नाहन ने पहला स्थान हासिल किया। छह दिन तक चली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें