फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च न्यायालय का फैसला: पेंशनरों को 6 प्रतिशत ब्याज सहित दो किश्तों में मिलेगा एरियर

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड (एचपीएसईबी) पेंशनर कल्याण संघ की नाहन इकाई की मासिक बैठक शनिवार को स्थानीय न्यू शाही मिष्ठान भंडार, पक्का टैंक में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष शमशेर सिंह ठाकुर ने की, जबकि महासचिव कमलेश कुमार पुंडीर ने कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में पेंशनरों के लंबित एरियर भुगतान को लेकर उच्च न्यायालय के फैसले पर प्रसन्नता जताई गई। महासचिव कमलेश कुमार पुंडीर ने सदन को जानकारी दी कि जिन पेंशनरों ने अपने बकाया एरियर के भुगतान के लिए पेंशनर वेलफेयर स्टेट बॉडी के सहयोग से वर्ष 2023 में संयुक्त याचिका दायर की थी, उस पर उच्च न्यायालय ने 31 अक्तूबर 2026 को पेंशनरों के पक्ष में फैसला सुनाया है। महासचिव ने बताया कि न्यायालय ने संबंधित विभाग को पेंशनरों के एरियर का भुगतान 6 प्रतिशत ब्याज सहित दो किश्तों में करने के आदेश दिए हैं। आदेश के अनुसार, पहली किश्त का भुगतान 15 दिसंबर 2026 से पहले और दूसरी किश्त का भुगतान 28 फरवरी 2027 से पूर्व सुनिश्चित किया जाना है। उच्च न्यायालय के इस फैसले पर संघ के सभी सदस्यों ने खुशी जताई और न्यायालय का आभार व्यक्त किया। सदस्यों ने इसे पेंशनरों के लंबित वित्तीय अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय बताया। बैठक में 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय भी लिया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी समारोह में 75 और 80 वर्ष की आयु पूरी करने वाले वरिष्ठ पेंशनरों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। संघ ने सभी सदस्यों से पेंशनर दिवस समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में एमएस सबरवाल, केसी सोहल, महबूब आलम, नासिर अली, पपींदर सिंह, ओम प्रकाश, सुखचैन, रमेश चंद, विजय सोहल, विनोद सिंघल, सुशील कुमार, रोशन सैनी, राज कुमार, हाकम सिंह, धनी राम, पृथ्वी सिंह, बाबू राम, बुध राम, अब्दुल खालिक, गुरचरण सिंह, किशन सिंह, माम चंद और मदन मोहन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें