फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, दिवंगत विनय गुप्ता के परिवार से की मुलाकात

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को नाहन पहुंचे और भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे दिवंगत विनय गुप्ता के निवास पर जाकर उनके परिवारजनों से भेंट की। उन्होंने विनय गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिवंगत विनय गुप्ता के निधन पर गहरा दुख जताया और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस दौरान सांसद सुरेश कश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें