फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददाहू: बस नहीं आई तो सड़क पर बैठे स्कूली छात्र, ढाई घंटे तक किया चक्का जाम

हिमाचल पथ परिवहन निगम के नाहन डिपो में बसों की कमी का खामियाजा अब स्कूली विद्यार्थियों और ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार को कोटी धीमान-छौऊ बौगर रूट पर सरकारी बस न पहुंचने से गुस्साए स्कूली और कॉलेज के विद्यार्थियों ने ददाहू बस अड्डे के बाहर सड़क पर धरना देकर चक्का जाम कर दिया। विद्यार्थियों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बस की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग उठाई। विद्यार्थियों का आरोप था कि बसों की कमी के चलते उन्हें आए दिन परेशानी झेलनी पड़ती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें