फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: आस्था स्पेशल स्कूल में प्री-दिवाली समारोह की धूम, दिव्यांग बच्चों की नाटी ने बांधा समां; विधायक अजय सोलंकी भी झूमे

आस्था स्पेशल स्कूल नाहन में प्री-दिवाली समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों और डीएड प्रशिक्षुओं ने अपनी प्रतिभा से ऐसा समां बांधा कि पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पहाड़ी गीतों, लोकनृत्य और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष उपमा धीमान और लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अखिल माहेश्वरी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह का शुभारंभ विधायक अजय सोलंकी ने दिव्यांग बच्चों की ओर से डीएड प्रशिक्षुओं के सहयोग से तैयार की गई दिवाली प्रदर्शनी का अवलोकन कर किया। प्रदर्शनी में बच्चों की रचनात्मकता, मेहनत और हुनर की झलक देखने को मिली। विधायक ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। डीएड प्रशिक्षुओं और दिव्यांग बच्चों ने पहाड़ी गीतों और लोकसंस्कृति से जुड़े गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। लोकप्रिय पहाड़ी गीतों पर बच्चों और प्रशिक्षुओं की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब झुमाया। आस्था स्कूल के शिक्षकों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से समारोह में चार चांद लगाए। उन्होंने कई लोकप्रिय हिंदी गीतों की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। समारोह का सबसे खास आकर्षण दिव्यांग बच्चों की नाटी रही। बच्चों ने पहाड़ी नाटी गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। उनके उत्साह, आत्मविश्वास और प्रतिभा ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में विधायक अजय सोलंकी और विशेष अतिथियों ने भी छात्राओं के साथ नाटी डाली। अतिथियों ने बच्चों के साथ नृत्य कर उनकी खुशियों में भागीदारी की और उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर आस्था वेलफेयर सोसायटी के समन्वयक आशुतोष गुप्ता, डीएड कॉलेज की प्रधानाचार्य रुचि कोटिया, आस्था स्कूल की प्रधानाचार्य सुमन सहित शिक्षक, प्रशिक्षु, अभिभावक और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें