फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित श्राईकोटी माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

नवरात्र के पहले दिन रविवार को रामपुर बुशहर और आसपास के मंदिरों में श्रद्धालुओं की खूब रौनक रही। छुट्टी का दिन होने के चलते सुबह से ही मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रामपुर उपमंडल की 12/20 घाटी में करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित ऐतिहासिक श्राईकोटी माता मंदिर में पहले नवरात्र पर सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। दूर-दूर से आए भक्तों ने माता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। इस दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया और माता की भक्ति में लीन नजर आईं। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने आयोजित भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। नवरात्र के दौरान मंदिर में प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिससे दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद उपलब्ध होगा। वहीं, श्री महिष मर्दिनी महालक्ष्मी मंदिर, खोपड़ी में भी पहले नवरात्र पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन संबंधी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नवरात्र के पहले दिन रामपुर बुशहर और आसपास के मंदिरों में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी आवाजाही रही। पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और भंडारे के आयोजनों से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी नवरात्र के दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें