फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: एनएच-05 किनारे रॉक बोल्टिंग में लगी आग, सूती जाली जलकर राख

रामपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-05 के किनारे सफेद ढांक में की गई रॉक बोल्टिंग में देर रात अचानक आग लग गई। रॉक बोल्टिंग के भीतर लगी सूती जाली में आग भड़कने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग रॉक बोल्टिंग के भीतर लगी सूती जाली में फैल रही थी। इस कारण दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मेहनत के बाद आग बुझाई और इसे आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोक दिया। देर रात हुई इस घटना में रॉक बोल्टिंग के भीतर लगी सूती जाली आग की चपेट में आकर जल गई। अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई से समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें