फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: रिकांगपिओ में हरितालिका तीज पर सजे सांस्कृतिक रंग, उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा रहे मुख्य अतिथि

मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज की नगर समिति रिकांगपिओ की ओर से हरितालिका तीज के अवसर पर शुभकामना आदान-प्रदान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किन्नौर के उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। प्रतिभागियों ने नेपाली संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में रंग भर दिया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों को हरितालिका तीज की शुभकामनाएं दीं। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि हरितालिका तीज नेपाली समुदाय की महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेपाली समुदाय की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प भी व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें