फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: ऋषि पंचमी पर 29 बच्चों का हुआ मुंडन संस्कार, पुंडरीक ऋषि मंदिर में हुआ आयोजन

ऋषि पंचमी पर पंजाई रोपा में 29 बच्चों का मुंडन संस्कार देव विधि से संपन्न हुआ। प्रसिद्ध देवस्थान पुंडरीक ऋषि मंदिर में हुआर उत्सव के दौरान बच्चों और उनके परिजनों ने सदियों पुरानी देव परंपरा निभाई। देवता के पवित्र जल स्रोत के पास बच्चों और परिजनों को देवता के रथ के नीचे से निकाला गया। इसके बाद देवता के गूर ने पवित्र जल का छिड़काव कर उन्हें आशीर्वाद दिया। सराज की स्थानीय बोली में हुआर कहे जाने वाले इस पर्व पर हर वर्ष ऋषि पंचमी के दिन यह विशेष परंपरा निभाई जाती है। देव विधि में शामिल होने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु और स्थानीय लोग मंदिर परिसर पहुंचे। धार्मिक अनुष्ठान के बाद पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर नाटी डालकर श्रद्धालुओं ने उत्सव मनाया। मंदिर के पुजारी रघुबीर सिंह ने बताया कि हर वर्ष ऋषि पंचमी पर पुंडरीक ऋषि मंदिर में देव विधि से बच्चों के मुंडन संस्कार करवाए जाते हैं। इस वर्ष करीब 29 परिवारों के बच्चों का मुंडन संस्कार हुआ। स्थानीय निवासी महेश मेहता और रूप सिंह ने बताया कि पुंडरीक ऋषि के हारियान और श्रद्धालु आदिकाल से अपने बच्चों का मुंडन संस्कार यहीं करवाते आ रहे हैं। औट निवासी विनय ठाकुर ने बताया कि ऋषि पंचमी पर होने वाला यह आयोजन देव आस्था और स्थानीय संस्कृति से जुड़ी महत्वपूर्ण परंपरा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें