फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: फोरलेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रवासी की मौत, जमकर हंगामा, दो घंटे चक्का जाम

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर जुगाहन में शुक्रवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से 36 वर्षीय प्रवासी मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। घटना से गुस्साए प्रवासी मजदूरों ने फोरलेन पर करीब दो घंटे तक चक्का जाम कर दिया। स्थानीय पंचायत प्रधान ललित कुमार ने बताया कि वह शाम करीब पौने सात बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे एक व्यक्ति को घायल अवस्था में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और जांच शुरू की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें