फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: लडभड़ोल कॉलेज में एड्स जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक, छात्रों ने दिया एचआईवी से बचाव का संदेश

राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में बुधवार को रेड रिबन क्लब की ओर से एड्स जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने परिसर और आसपास के क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को एचआईवी/एड्स के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना और इस बीमारी को लेकर समाज में फैली विभिन्न भ्रांतियों को दूर करना रहा। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश लोगों तक पहुंचाया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डॉ. मुनीश ठाकुर ने कहा कि एड्स जैसी लाइलाज बीमारी से बचने का एकमात्र उपाय सतर्कता और सही जानकारी है। उन्होंने कहा कि एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने में विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवा वर्ग समाज में सही जानकारी पहुंचाने और लोगों के बीच फैली भ्रांतियों को दूर करने में प्रभावी भूमिका निभा सकता है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने जागरूकता का संदेश सरल और प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाया। कार्यक्रम के जरिए युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और एचआईवी/एड्स से संबंधित सही जानकारी हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर रेड रिबन क्लब की संयोजिका सहायक प्रो. अनीता शर्मा ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें