फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौल सिंह ठाकुर बोले- नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने देश में लगा दिया है अघोषित आपातकाल

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर का कहना है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति को पैदा कर दिया है। आज मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन करने वालों के लिए ही था लेकिन आज जब कांग्रेस और अन्य संगठन वहां पर जा रहे हैं तो उन्हें रोकने के लिए दिल्ली की सभी ट्रेनों और मेट्रो सहित अन्य सेवाओं को बंद किया जा रहा है। विरोध करने वाले युवाओं को पकड़-पकड़कर उनके साथ दुर्व्यवहार करके गाड़ियों में डाला जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है। सभी को सरकार के गलत कामों पर बोलने का अधिकार है और केंद्र की मोदी सरकार इस अधिकार को किसी से छीन नहीं सकती। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पूरे देश से माफी मांगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें