फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: बीच सड़क खराब हुई एचआरटीसी बस, घंटों परेशान रहे यात्री; नौकरीपेशा और विद्यार्थियों को हुई परेशानी

बैजनाथ-लडभड़ोल-सांडापतन-लंघा रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस मंगलवार को बलोटू और जमथला के बीच हनुमान मंदिर के समीप अचानक खराब हो गई। बस में प्रेशर लीक होने के कारण तकनीकी खराबी आ गई, जिससे बस बीच सड़क पर ही खड़ी हो गई। व्यस्त समय में बस के खराब होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार यह बस रोजाना सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर बैजनाथ से रवाना होती है और 9 बजकर 20 मिनट पर लडभड़ोल पहुंचती है। इसके बाद सांडापतन-लंघा होते हुए करीब 10 बजे वापसी करती है। बस के बीच रास्ते खराब होने से नौकरीपेशा कर्मचारियों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों और महिलाओं को घंटों सड़क किनारे इंतजार करना पड़ा। दुर्गम क्षेत्र में सीमित परिवहन सुविधाओं के चलते लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। बस खराब होने से परेशान यात्रियों ने परिवहन निगम की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण रूटों पर बसों को नियमित जांच और सर्विसिंग के बिना भेजा जा रहा है। यात्रियों ने निगम प्रबंधन से मांग की कि ग्रामीण क्षेत्रों में केवल तकनीकी रूप से फिट बसें ही चलाई जाएं, ताकि लोगों को बीच रास्ते इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े। उधर, एचआरटीसी बैजनाथ के अड्डा प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि बस खराब होने की सूचना मिलते ही उसे दुरुस्त करने के लिए मौके पर टेक्निकल टीम भेज दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें