फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: जोगिंदरनगर में पीडब्ल्यूडी कर्मी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, विधायक प्रकाश राणा ने लगाई तलाश तेज करने की गुहार

उपमंडल जोगिंदरनगर के तहत लोक निर्माण विभाग में कार्यरत 26 वर्षीय मल्टी टास्क वर्कर अनिल कुमार रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक के अचानक गायब होने से परिजन परेशान हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बनोग, डाकघर नौहली निवासी हेमराज पुत्र देवी राम ने जोगिंदरनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अनिल कुमार 4 नवंबर 2026 को सुबह करीब 8 बजे घर से ड्यूटी के लिए निकला था। हालांकि, वह अपने कार्यस्थल पर नहीं पहुंचा। परिजनों ने अपने स्तर पर युवक की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग संख्या 178/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की टीमें युवक का पता लगाने में जुटी हुई हैं। युवक के लापता होने की घटना पर जोगिंदरनगर के विधायक प्रकाश राणा ने चिंता जताई है। उन्होंने एसपी मंडी से दूरभाष पर बातचीत कर अनिल कुमार की त्वरित और सकुशल बरामदगी का आग्रह किया। विधायक ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन से अपील की है कि युवक को सुरक्षित ढूंढने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जाए, ताकि उसे जल्द से जल्द परिजनों के पास पहुंचाया जा सके। फिलहाल पुलिस युवक की तलाश कर रही है और परिजन उसके सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें