फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: कुल्लू को मिलेगी एक और राफ्टिंग साइट, निरीक्षण कमेटी ने तैयार की रिपोर्ट

जिला में ब्यास नदी पर राफ्टिंग के लिए एक और नई साइट मिलेगी। इसको लेकर बुधवार को रायसन से बंदरोल सब्जी मंडी तक करीब सात किलोमीटर लंबे नए राफ्टिंग रूट का निरीक्षण किया गया। तकनीकी कमेटी ने निरीक्षण के बाद इस रूट को रिवर राफ्टिंग के लिए सुरक्षित बताया है। निरीक्षण टीम की अध्यक्षता अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान मनाली के निदेशक अविनाश नेगी ने की। अविनाश नेगी ने बताया कि तकनीकी कमेटी ने बुधवार को रायसन से बंदरोल सब्जी मंडी तक प्रस्तावित राफ्टिंग रूट का निरीक्षण किया। निरीक्षण में यह रूट राफ्टिंग के लिए सुरक्षित पाया गया है। कमेटी ने निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट तैयार कर दी है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट जिला पर्यटन विकास अधिकारी को सौंप दी गई है। अब इसे सरकार की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें