फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार: विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्त समाज की शपथ, रस्साकशी प्रतियोगिता में दिखाया दम

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने नशा मुक्त युवा-विकसित भारत विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिला परिषद सदस्य कुसुम लता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्रवण कुमार ने किया। बंजार थाना प्रभारी संजीव कुमार बलिया, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. रोहित, ज्ञान विज्ञान समिति कुल्लू के अध्यक्ष देश राज नेगी और अन्य विशेषज्ञों ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया। वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। युवाओं को अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में लगानी चाहिए। मुख्यातिथि कुसुम लता ने उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने और दूसरों को जागरूक करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में कबड्डी और रस्साकशीजैसी खेल गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें