फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केलांग: मूलिंग के सामने भूस्खलन से मनाली-लेह हाईवे बंद, दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें

मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूलिंग गांव के सामने बुधवार सुबह अचानक भूस्खलन होने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। पहाड़ी से बड़ी मात्रा में पत्थर और मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई। भूस्खलन की घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मार्ग बंद होने के कारण मनाली-लेह हाईवे से सफर कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे बंद होने की सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (BRO) के कामगार मौके पर पहुंचे और सड़क बहाली का काम शुरू किया। सड़क पर गिरे भारी मलबे और पत्थरों को हटाने के लिए मशीनों की मदद ली जा रही है। हालांकि, मौके पर मशीनों की कमी के कारण मलबा हटाने का काम धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में हाईवे को पूरी तरह बहाल करने में कुछ समय लग रहा है। सड़क बंद होने के कारण दोनों तरफ फंसे वाहन चालकों और यात्रियों को मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है। हाईवे पर फंसे यात्रियों आरिश, सुरेश और किरण ने बताया कि मार्ग बंद होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। यात्रियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क बहाल करने की मांग की है। मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग हिमाचल के लाहौल-स्पीति क्षेत्र को लेह से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। ऐसे में भूस्खलन के कारण हाईवे बंद होने से इस मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल बीआरओ की टीम सड़क से मलबा हटाने में जुटी हुई है और मार्ग की बहाली का काम जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें