फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू महाविद्यालय में वार्षिक एथलीट मीट, विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा का किया प्रदर्शन

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की वार्षिक एथलीट मीट के तहत मंगलवार को ढालपुर मैदान में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अलग-अलग स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एथलीट मीट के दौरान दौड़, लंबी कूद सहित कई प्रतियोगिताएं करवाई गईं। विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ मैदान में उतरकर अपनी क्षमता दिखाई। प्रतियोगिताओं को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य राकेश राणा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में हर वर्ष वार्षिक एथलीट मीट आयोजित की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों से जोड़ना, उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना और उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना है। प्राचार्य ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। एथलीट मीट के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिला। महाविद्यालय की ओर से आयोजित इन प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने आयोजन को लेकर खुशी जताई और भविष्य में भी इस तरह की खेल गतिविधियां जारी रखने की उम्मीद व्यक्त की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें