कुल्लू जिले के कुल्लू, मनाली, बंजार, आनी और निरमंड उपमंडलों में विशेष शिविरों के माध्यम से चिन्हित किए गए दिव्यांगजनों को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। रेडक्रॉस सोसायटी कुल्लू की मदद से चयनित 150 दिव्यांगजनों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा समेत प्रशासन और रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।