फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: आयुष पद्धति को अपना रहे लोग, योग बना निरोग रहने का जरिया

आयुष पद्धति को अपनाने की दिशा में लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस के अवसर पर कुल्लू जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को योग को स्वस्थ और निरोग जीवन का जरिया बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. नताशा ने बताया कि जिले के हर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योग गतिविधियां करवाई जा रही हैं। लोगों को योग के महत्व के बारे में जानकारी देने के साथ इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। इसी अवसर पर जिला आयुष अस्पताल में बुधवार को कार्यक्रम और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण भी किया और यहां मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि जिला आयुष अस्पताल में मरीजों को उपचार के लिए भर्ती करने की सुविधा भी उपलब्ध है। इससे जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल में रहकर उपचार लेने की सुविधा मिलती है। अस्पताल में पंचकर्म पद्धति के माध्यम से भी मरीजों का उपचार किया जा रहा है। आयुष चिकित्सा पद्धति के तहत उपलब्ध इन सुविधाओं के बारे में लोगों को जानकारी देने के साथ स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस के मौके पर आयोजित हो रहे योग शिविरों और स्वास्थ्य कार्यक्रमों के जरिए आयुष पद्धति, योग और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें