फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: आयुष मंत्री ने टटैहल में 33वीं उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का किया शुभारंभ

आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और अनुसंधान की भावना विकसित करने का प्रभावी मंच है। इससे बच्चों की जिज्ञासा, तार्किक क्षमता और रचनात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है। गोमा ने शुक्रवार को राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टटैहल में स्कूल शिक्षा विभाग व हिमकोस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 33वीं उपमंडल स्तरीय हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ किया। सतत विकास के लिए विज्ञान और नवाचार विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में पालमपुर उपमंडल के 52 सरकारी व निजी स्कूलों के करीब 425 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। मंत्री ने बाल वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देते हुए मेहनत और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस दौरान गोमा ने विद्यार्थियों की ओर से लगाए गए विज्ञान मॉडलों व प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनकी रचनात्मक सोच की सराहना की। इस अवसर पर कार्यकारी प्रधानाचार्य जयंत शर्मा सहित पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें