फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में डीडीयू-जीकेवाई 2.0 मोबिलाइजेशन कैंप आयोजित, 350 युवाओं को किया गया जागरूक

ग्रामीण युवाओं को रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने के उद्देश्य से धर्मशाला स्थित जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय में डीडीयू-जीकेवाई मोबिलाइजेशन कैंप का आयोजन किया गया। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित इस शिविर में करीब 330 से 350 लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें पंचायती राज प्रतिनिधि, पात्र युवा और प्रशिक्षणार्थी शामिल रहे। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्रालय के निदेशक पवन कुमार, एडीसी कांगड़ा विनय कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए हिमाचल प्रदेश में 11,970 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान पहले से प्रशिक्षण ले रहे युवाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए, जिससे अन्य उम्मीदवारों को योजना का लाभ उठाकर अपना करियर संवारने की प्रेरणा मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें