फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: बिझड़ी में महिला को बाथरूम में बंद कर चुराई नकदी, मंदिर में भी चोरी

पुलिस थाना बड़सर के तहत बिझड़ी क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े दो जगह चोरी की वारदात से लोगों में दहशत है। पंगा गांव में चोरों ने महिला को बाथरूम में बाहर से बंद कर घर की अलमारी से 10 से 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। वहीं, कोटला गांव स्थित माता के मंदिर के ताले तोड़कर करीब 17 हजार रुपये की नकदी चोरी की गई। पंगा गांव की नीलमा देवी ने पुलिस को बताया कि वह दोपहर करीब 12:30 बजे बाथरूम में नहाने गई थी। इसी दौरान किसी ने दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद शातिर घर में घुसे और अलमारी में रखी नकदी चोरी कर ली। मोबाइल को चोरों ने हाथ नहीं लगाया। नीलमा देवी ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया, जिसके बाद चोरी का पता चला। शिकायत के आधार पर बिझड़ी पुलिस चौकी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, दूसरी वारदात शाम करीब चार बजे कोटला गांव में माता के मंदिर में हुई। शातिरों ने मंदिर के गेट और दरवाजे के ताले तोड़कर अलमारी से करीब 17 हजार रुपये निकाल लिए। वहीं, माता को चढ़ाई गई सुहागियों में रखी नकदी भी चोरी कर ली गई। इसके अलावा मंदिर में रखी माता की सोने की नथ, माला और अन्य आभूषण सुरक्षित हैं। एक ही दिन में दो चोरी की वारदातों से क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें