फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर में वोटर लिस्ट से नाम कटने पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायक बोले- पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जुड़वाएंगे

मतदाता सूची में नाम छूटने का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से काटा जाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से हटाया गया है, तो उसे दोबारा जुड़वाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। विधायक की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुजानपुर बस अड्डे के अलावा पटलांदर, चौरी, ऊहल और टौणी देवी में प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन से पहले मुरली मनोहर मंदिर परिसर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजिंद्र वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं हमीरपुर जिला कांग्रेस प्रभारी जीवन ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी डॉ. मोहन लाल, सुनील कुमार और नरेश ठाकुर सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी की कार्यप्रणाली को प्रभावी करने और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर ने पार्टी के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ’ अभियान की जानकारी दी और इसे क्षेत्र में प्रभावी ढंग से चलाने का आह्वान किया। विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने कहा कि मतदाता सूची में पात्र लोगों के नाम सुरक्षित रहना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से हटाया गया है, तो उसे दोबारा जुड़वाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। कांग्रेस के इस प्रदर्शन में मतदाता सूची से जुड़े मुद्दे के साथ संगठनात्मक गतिविधियों और केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर विरोध दर्ज कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें