फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: सुमन भारती बोले- धूमल और अनुराग को नीचा दिखाने का काम कर गए जयराम

हमीरपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने रविवार को सुजानपुर में भाजपा की ओर से आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। जिला मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में गुटबाजी इस स्तर तक पहुंच गई है कि कुछ नेता पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और सांसद अनुराग ठाकुर को नीचा दिखाने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के गृह क्षेत्र के नजदीक आयोजित कार्यक्रम में सांसद अनुराग ठाकुर और भाजपा विधायक लखनपाल क्यों नहीं पहुंचे। भारती ने कहा कि समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल में सबसे अधिक सड़कें बनने का दावा करते हुए कहा था कि उन्हें किस नाम से याद रखा जाए, इसकी उन्हें चिंता नहीं है। सुमन भारती ने इसी बयान के संदर्भ में सवाल उठाया कि जयराम ठाकुर का निशाना आखिर किसकी ओर था क्योंकि समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री धूमल को सड़कों वाले मुख्यमंत्री के नाते कई वक्ताओं ने उनका जिक्र किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें