फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: भोरंज उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाहू में आयोजित उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का समापन गुरुवार को हुआ। समापन समारोह में विभिन्न वैज्ञानिक और गणितीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा और जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मेलन में मैथ ओलंपियाड के जूनियर वर्ग में नंद लाल प्रथम, गौरी द्वितीय व अक्षरा तृतीय, सीनियर वर्ग में पारुल डोगरा प्रथम, केशव द्वितीय व विनायका वत्सला तृतीय, सीनियर सेकेंडरी वर्ग में आंशिका प्रथम, ईशांत शर्मा द्वितीय और अर्पणा तृतीय, साइंस मॉडल में बेस्ट थ्री जूनियर वर्ग में ड्रीम पब्लिक स्कूल अवाहदेवी की आईशा, सेवन स्टार पब्लिक स्कूल भोटा के लिपांशु और ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल जाहू की कर्षिता ने बेस्ट थ्री में स्थान बनाया। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में तर्कशीलता और नवाचार की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें