पहचान स्पेशल स्कूल में शुक्रवार को दिवाली उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर एसपी बलबीर ठाकुर पत्नी सहित स्कूल पहुंचे। उन्होंने विशेष बच्चों को मिठाइयां खिलाईं और उनके साथ नृत्य कर त्योहार की खुशियां साझा कीं। स्कूल की प्रधानाचार्य चेतना शर्मा ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विशेष बच्चों में आत्मविश्वास और समाज से जुड़ाव की भावना मजबूत होती है।