फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: सरकार के चार वर्ष के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू, डीसी ने की समीक्षा

प्रदेश सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर 11 दिसंबर को सुजानपुर के चौगान में आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय समारोह के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने गुरुवार को यहां हमीर भवन में जिला और उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक करके इन तैयारियों की समीक्षा की तथा संबंधित विभागों एवं अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कीं। उपायुक्त ने बताया कि इस समारोह में प्रदेश के सभी बारह जिलों से हजारों लोग भाग लेंगे। इसलिए, आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक प्रबंधों के अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी हजारों लोगों की आवाजाही एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध करने होंगे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को वाहनों की आवाजाही के रूट, यातायात और पार्किंग इत्यादि की व्यवस्था के लिए विस्तृत प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक गर्ग, एसी टू डीसी संजीत सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें