फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: प्रतिभागियों को दी एआई सहित उभरती प्रौद्योगिकी की जानकारी

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर में एमर्जिंग टैक्नोलॉजी फॉर एजूकेटर्स विषय पर पांच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम संपन्न हुआ। समापन सत्र में डेवलपमेंट लॉजिक्स प्राइवेट लिमिटेड धर्मशाला के सीईओ वरुण रत्तन सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने तेजी से बदलते तकनीकी परिवेश में शिक्षकों को नवीन तकनीकों से निरंतर जुड़ने तथा विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी एवं औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागियों, विशेषज्ञों एवं आयोजन टीम को बधाई दी। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स सहित अन्य उभरती प्रौद्योगिकी से संबंधित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम के समन्वयक पंकज ठाकुर तथा सह-समन्वयक वरुण गुप्ता ने एफडीपी के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी विशेषज्ञों, प्रतिभागियों, संकाय सदस्यों का आभार व्यक्त किया। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव साझा करते हुए एफडीपी को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें