फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: विधायक ने श्रद्धालुओं को समर्पित किया नवनिर्मित शेड

ग्राम पंचायत चौकी कनकरी के चौकी गांव में शनिवार को विधायक आशीष शर्मा ने बाबा बालक नाथ मंदिर के समीप निर्मित शेड का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा शेड बनने से मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बैठने और मौसम से बचाव की सुविधा मिलेगी।लोकार्पण के बाद विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर उनके समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य सुरेश सोनी, पंचायत प्रधान राजेंद्र सिंह, उपप्रधान अरुण, बीडीसी सदस्य विशाल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें