फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में डीसी कार्यालय के बाहर बेकाबू ट्राले ने मचाई टक्कर, छह वाहन क्षतिग्रस्त

जिला मुख्यालय में डीसी कार्यालय के बाहर शुक्रवार को एक सड़क हादसा पेश आया। हमीरपुर की ओर जा रहा एक ट्राला अचानक अनियंत्रित हो गया और उसकी चपेट में आने से छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अनियंत्रित ट्राले ने दो अन्य ट्रालों और करीब तीन दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि ट्राले की ब्रेक फेल होने से यह दुर्घटना हुई हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों और वाहनों को हुए नुकसान के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें