फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: सीएम सुक्खू बोले-जयराम कुर्सी खतरे में देख खज्जल, मुझे गाली निकाल दिल्ली भेजते हैं न्यूज कटिंग

किशाऊ परियोजना को लेकर भाजपा नेताओं के लगातार बयानों के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तीखा पलटवार किया है। सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर अपनी कुर्सी को खतरे में देखकर खज्जल हो गए हैं और मुझे गाली निकालते हैं, ताकि दिल्ली भाजपा हाईकमान को अखबारों की न्यूज कटिंग भेज सकें। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर किशाऊ परियोजना की लड़ाई लड़ने में पूरी तरह असफल रहे हैं और अब जनता को इसकी जानकारी होने पर सफाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र में ब्यास नदी पर 31.19 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 250 मीटर लंबे डबल लेन मोटरेबल एवं फुटपाथ सधोड़ा पत्तन पुल के शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक विक्रम ठाकुर, सतपाल सत्ती और राजीव बिंदल समेत भाजपा के सभी गुट जयराम ठाकुर को देखकर कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों भाजपा के नए गुट के नेता हर्ष महाजन की ज्यादा चल रही है और वह भी बयानबाजी में लगे हैं। सुक्खू ने कहा कि हर्ष महाजन जब भी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सलाहकार बने, कांग्रेस की सरकार प्रदेश में रिपीट नहीं हुई। अब हर्ष महाजन भाजपा के सलाहकार बने हैं तो भाजपा की सत्ता में वापसी मुश्किल है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना को एसजेवीएनएल से वापस लेगी और इसके लिए 800 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें