फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: धर्मशाला में रविवार को होगा 'संडे ऑन साइकिल' का 100वां आयोजन, 200 लोग लेंगे हिस्सा

फिट इंडिया अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का 100वां संस्करण रविवार को धर्मशाला में मनाया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीएसओई) धर्मशाला और मेरा युवा भारत, कांगड़ा की ओर से विशेष साइकिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें करीब 200 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। शुक्रवार को साई धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता में सहायक निदेशक जेपी शानी ने बताया कि कार्यक्रम रविवार सुबह आठ बजे एचपीसीए स्टेडियम के समीप आयोजित करने का प्रस्ताव है। इसमें राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। जेपी शानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 में फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की थी। इसका मुख्य उद्देश्य शारीरिक फिटनेस को प्रत्येक नागरिक के जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए खेलो इंडिया योजना के तहत 17 दिसंबर, 2024 को 'संडे ऑन साइकिल' अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करने और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलती है। धर्मशाला में होने वाला 100वां संस्करण भी इसी दिशा में एक विशेष आयोजन होगा। इस अवसर पर मेरा युवा भारत, कांगड़ा के उपनिदेशक ध्रुव डोगरा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें