फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिराय मंदिर चंबा में महिलाओं ने किया सामूहिक भजन-कीर्तन, राम नाम के जयकारों से गूंजा परिसर

शहर के ऐतिहासिक हरिराय मंदिर में रविवार को महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन किया। इस दौरान महिलाओं ने भगवान श्रीराम का स्मरण कर राम नाम का जाप किया और भजनों के माध्यम से प्रभु की महिमा का गुणगान किया। भजन-कीर्तन के दौरान मंदिर परिसर राम नाम के जयकारों से गूंज उठा। महिलाओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ विभिन्न भजन प्रस्तुत किए। काफी देर तक चले इस धार्मिक आयोजन से मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर महिलाओं ने भगवान श्रीराम की आराधना कर क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। साथ ही अपने परिवारों की खुशहाली और सभी के मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें