एचआरटीसी में तैनात एसओ के निलंबित होने पर चालक-परिचालक और कर्मचारियों ने वर्कशॉप में गेट मीटिंग की और प्रबंधन सहित सरकार का आभार किया। प्रांतीय प्रधान मान सिंह ठाकुर ने कहा कि एक माह के बाद कर्मचारियों को न्याय मिला है। एसओ के निलंबित पर चक्का जाम आंदोलन भी वापस ले लिया। भविष्य में किसी भी कर्मचारियों के साथ ऐसा अभद्र व्यवहार नहीं होना चाहिए।