फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: रेडक्रॉस मेले में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

चंबा चौगान में आयोजित रेडक्रॉस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इनमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। महिलाओं ने अपने हुनर और मेहनत से तैयार उत्पादों को बिक्री के लिए प्रदर्शित किया है, जिन्हें खरीदने के लिए लोग खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। स्टॉलों पर दिनभर लोगों की आवाजाही बनी हुई है और खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं को अपने उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने और उनकी बिक्री करने का अवसर मिल रहा है। वहीं, कार्यक्रम में पहुंचे लोग भी महिलाओं के हाथों से तैयार उत्पादों को पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें