फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: गोवंश अवशेष मिलने के मामले पर मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने की निंदा, दोषियों के खिलाफ मांगी कार्रवाई

चंबा। घघरोता पंचायत के एक गांव में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने कड़ी निंदा की है। जिला परिषद उपाध्यक्ष लियाकत खान, अंजुमन इस्लामिया समिति के अध्यक्ष इसरार अली और गुज्जर कल्याण सभा के हसनदीन समेत अन्य लोगों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। लियाकत खान ने कहा कि इस घटना से प्रशासन के साथ मुस्लिम और गुज्जर समुदाय भी शर्मसार है। ऐसे कृत्य से पूरे समुदाय पर सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं और दोषी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और उसके मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग भी की। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी गद्दी समुदाय के एक व्यक्ति ने दी थी। गांव से घटनास्थल तक पहुंचने के लिए करीब चार किलोमीटर जंगल से होकर जाना पड़ता है। पंचायत उपप्रधान और पुलिस आरोपी की तलाश कर रहे हैं। समुदाय के लोग भी तलाशी अभियान में सहयोग कर रहे हैं और आरोपी को प्रशासन के हवाले करने का प्रयास किया जाएगा। लियाकत खान ने कहा कि स्लॉटर एक्ट के तहत सजा और जुर्माने के प्रावधानों को और सख्त करने की जरूरत है। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के साथ सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं से भी आग्रह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गाय सभी वर्गों के लिए पूजनीय है। कुरान में भी गोवध को पाप बताया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें