विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत कोडांवाला के वार्ड नंबर दो में स्थानीय युवाओं ने श्रमदान कर गांव के रास्ते को साफ-सुथरा बनाया। युवाओं ने एकजुट होकर सड़क किनारे उगी झाड़ियों को काटा और रास्ते की सफाई की। इस दौरान जस्सी, गोली, अज्जू, नितिन, शनि, गोलू, धरशी, नानजी और गोरू ने श्रमदान में हिस्सा लिया। युवाओं ने अपने स्तर पर पहल करते हुए सड़क के किनारों पर उगी झाड़ियों को हटाया, जिससे रास्ता पहले से अधिक साफ और व्यवस्थित नजर आने लगा। युवाओं की इस पहल से गांव में स्वच्छता का संदेश पहुंचा। साथ ही सामूहिक सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी देखने को मिली। स्थानीय युवाओं ने विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर श्रमदान कर यह उदाहरण पेश किया कि सामूहिक प्रयासों से गांव की सार्वजनिक जगहों को बेहतर और साफ-सुथरा बनाया जा सकता है।