फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: झंडूता में अग्निशमन विभाग का जागरूकता अभियान, व्यापारियों को चिन्हित स्थानों पर ही पटाखे बेचने के निर्देश

दीपावली के त्योहार को सुरक्षित बनाने और बाजारों में आगजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अग्निशमन विभाग झंडूता की टीम ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान व्यापारियों और आम लोगों को अग्नि सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। लीडिंग फायरमैन भाग सिंह के नेतृत्व में अग्निशमन वाहन के साथ विभाग की टीम झंडूता, बरठीं, शाहतलाई और भड़ोलीयां बाजार पहुंची। अभियान के दौरान दुकानदारों को पटाखों की बिक्री प्रशासन की ओर से निर्धारित स्थानों पर ही करने के निर्देश दिए गए। अग्निशमन विभाग की टीम ने व्यापारियों से दुकानों के बाहर सामान न रखने की अपील की। विभाग ने बताया कि बाजारों के रास्तों पर सामान रखने से आवागमन बाधित होता है। इससे किसी आपात स्थिति में अग्निशमन वाहन को घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। टीम ने लोगों से पटाखे खुले और सुरक्षित स्थानों पर ही जलाने का आग्रह किया, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। लीडिंग फायरमैन भाग सिंह ने बताया कि डीजीपी के आदेशानुसार दीपावली से पहले लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य बाजारों में आगजनी की घटनाओं को रोकना और तंग रास्तों को अग्निशमन वाहनों की आवाजाही के लिए सुगम बनाए रखना है। उन्होंने लोगों से सावधानी और जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही कहा कि आगजनी की कोई घटना होने पर तुरंत अग्निशमन विभाग के आपातकालीन नंबर 101 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें