फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: बैहल में ग्रामीणों को दी केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी, 15 नवंबर तक होंगे जागरूकता कार्यक्रम

बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस के तहत बिलासपुर जिले की ग्राम पंचायत बैहल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्र में जनजातीय आबादी होने के चलते इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बैहल और कोडांवाला के ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विकास खंड अधिकारी स्वारघाट विनय शर्मा ने केंद्र और हिमाचल प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल कर उनका लाभ उठाएं और अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में प्रयास करें। बीडीओ विनय शर्मा ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 15 नवंबर तक क्षेत्र में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जानकारी दी कि 13 नवंबर को ग्राम पंचायत रोड जमन में जागरूकता कार्यक्रम होगा। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोलांवाला टोबा में प्रश्नोत्तरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विनय शर्मा के अनुसार 15 नवंबर को ग्राम पंचायत कोलांवाला टोबा के गांव नीला में जनजातीय गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैहल में हुए कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें