फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: खिताब जीतकर लौटीं जड्डू कुलज्यार की छात्राएं, स्कूल पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जड्डू कुलज्यार की छात्राओं ने खंड स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के बाद विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं का स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भव्य स्वागत किया। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। एसएमसी प्रधान मलकीत सिंह ने बताया कि छात्राओं ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विजेता का खिताब हासिल किया। उनकी इस सफलता से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। छात्राओं के स्कूल पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। जीत की खुशी में विद्यालय में विद्यार्थियों को मिठाई भी बांटी गई। प्रधानाचार्य ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि खंड स्तर पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीतना विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने छात्राओं के साथ खेल प्रशिक्षकों और विद्यालय स्टाफ को भी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। छात्राओं ने मेहनत, अनुशासन और टीम भावना के बल पर यह सफलता हासिल की है। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि छात्राएं आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन करेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें