फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: घुमारवीं में मशाल की रोशनी में लिया विकसित भारत का संकल्प

विकसित भारत के संकल्प को लेकर बुधवार को घुमारवीं में भाजपा की जिला स्तरीय संकल्प सभा आयोजित की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल की अध्यक्षता में हुई सभा में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया गया। सभा में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में बिलासपुर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत और प्रदेश में पार्टी की सरकार बनाने का लक्ष्य रखा गया। सभा के बाद मशाल जलाकर सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। हाथों में मशाल लेकर कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए। यात्रा के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण और देश की एकता व अखंडता का संदेश देने का प्रयास किया गया। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं श्री नयना देवी विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष देश और जनता को समर्पित किए हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में लोगों को मिला है। पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रण लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें